फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के लिए बसों का संचालन कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लंबे समय बाद उत्तराखंड के लिए रोडवेज बसों का संचालन बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगा। मुख्यालय से इसके आदेश आ गए हैं। आदेश मिलते ही विभाग ने बसों को भेजने की तैयारी कर ली है। मेरठ रीजन को 14 बसे आवंटित की गई हैं। इतनी ही बसे उत्तराखंड से मेरठ रीजन में आएंगी।
विज्ञापन

कोरोना के चलते अंतरराज्यीय बसों का संचालन बंद चल रहा था। हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान राज्य में तो अंतरराज्यीय बसों का संचालन पिछले शुरू हो गया था, लेकिन उत्तराखंड ने संचालन को अनुमति नहीं दी थी। इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
मंगलवार देर शाम मेरठ रीजन में मुख्यालय से बस संचालन के आदेश पहुंच गए। एक अक्तूबर से दोनों ओर से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। आरएम केके शर्मा ने बताया कि दोनों राज्यों के बीच 100-100 बसे संचालित करने पर सहमति बनी है। इन 100 बसों का आवंटन पूरे प्रदेश के रीजन में किया गया है। मेरठ रीजन के हिस्से में 14 बसे आई हैं। इन बसों का संचालन देहरादून, हरिद्वार, कोटद्वार और रुड़की आदि के लिए किया जाना है। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के लिए चलाई जाने वाली बसों को पूरी तरह से तैयार कर दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें