फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से पलटी कार, सीट बेल्ट से बची जान  

Wed, 17 Jan 2018 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 हाईवे पर परतापुर तिराहे के पास रोडवेज बस की टक्कर से एक कार दो पलटियां खाकर क्षतिग्रस्त हो गई। यह दृश्य देने वाले वाले लोगों की सांसें थम गईं। लोग मदद के लिए दौड़े। कार में पांच लोग सवार थे। गनीमत रही कि कार चालक और साथ बैठे व्यक्ति ने सीट बेल्ट लगा रखी थी। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। 
विज्ञापन

परतापुर पुलिस के अनुसार कड़कड़डूमा दिल्ली निवासी इरशाद ईको कार से परिवार के सदस्यों के साथ बिजनौर जा रहे थे। कार में नौशाद, उनकी पत्नी जरहीन, शरीफ, अहमद, निजामुद्दीन थे। दोपहर करीब दो बजे परतापुर तिराहे पर कार मोड़ते वक्त पीछे से आ रही बस ने जोरदार टक्कर दे मारी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि कार ने दो बार पलटी खाई। पुलिस के अनुसार कार में सवार लोगों को मामूली अंदरूनी चोट लगी थी। इस दौरान हाईवे करीब एक घंटा जाम रहा। पुलिस ने क्रेन से कार हटवाकर यातायात सुचारु कराया। अज्ञात बस चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
सीट बेल्ट ने बचाई जान
मेरठ। कार चला रहे इरशाद और बराबर की सीट पर बैठे नौशाद दोनों ने सीट बेल्ट बांधी हुई थी। इस वजह से कार पलटने के बाद भी उनका सिर आगे के शीशे में नहीं टकराया। वरना सिर में गंभीर चोट आ सकती थी। इनका भी कहना था कि सीट बेल्ट की वजह से उनकी जान बच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें