घटना की सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन न तो समय से पुलिस पहुंची और न एंबुलेंस। घायल शिवम को बाइक से ही गंगानगर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे आईसीयू में रखा गया। बाद में इंचौली एसओ पंकज शर्मा पहुंचे और छात्र से पूछताछ की। छात्र शिवम ने बताया कि हमलावर आसपास के गांवों के निवासी हैं। छात्र ने किसी रंजिश से इंकार किया।
10 मिनट तक बंधक रही बस
घायल छात्र शिवम के मुताबिक नकाबपोश बदमाशों ने करीब दस मिनट तक बस को बंधक बनाकर रखा। इस दौरान राहगीर भी रुककर माजरा समझने लगे तो बदमाशों ने उन्हें भी धमकाना शुरू कर दिया। वहीं, अक्सर बहचौला फार्म और सैनी पेपर मिल के आसपास यूपी 100 पुलिस और इंचौली थाने की फैंटम गश्त पर रहती है। लेकिन दोनों गश्ती पुलिस हाईवे से नदारद थी। शिवम के साथियों ने गंगानगर क्षेत्र के रजपुरा पेट्रोल पंप पर खड़ी मिली यूपी100 पुलिस की गाड़ी को घटना की सूचना दी। तब जाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
जो विरोध करता उसी को मारते गोली
बस ओवरटेक कर रुकवा ली गई। यात्री जब तक कुछ समझ पाते, करीब एक दर्जन नकाबपोश बस के अंदर घुस चुके थे। बस चालक को पीटकर उतारने पर यात्री सहम गए। जिस यात्री ने बस से उतरने की कोशिश की, उसे पीटा गया। यात्रियों के अनुसार जो यात्री विरोध करता, बदमाश उसी की पिटाई करते और गोली मारने की धमकी देते। हालांकि पहले यात्रियों से लूटपाट की भी चर्चा चली। लेकिन वह पुष्ट नहीं हो पाई।
जिले में था वीआईपी मूवमेंट
बृहस्पतिवार को राज्यपाल और डिप्टी सीएम का सीसीएसयू में आगमन था। इससे पहले यह वारदात होने पर पुलिस इसे मामले को दबाने में लगी रही। हालांकि कुछ देर बाद ही बस में छात्र को गोली मारने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/