फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से कूदे रोडवेज चालक को दूसरी बस ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
परतापुर/मेरठ। दिल्ली रोड पर शनिवार को जेपी रिसोर्ट के सामने कौशांबी डिपो के बस चालक को भैसाली डिपो की बस ने कुचल दिया। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने खुलवाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कुंडा गेट के सामने शनिवार सुबह मेरठ से गाजियाबाद जा रही कौशांबी डिपो की बस ने परतापुर थाना क्षेत्र में कुंडा गेट के सामने एक बाइक में टक्कर मार दी थी। बाइक सवारों ने बस का पीछा किया और जेपी रिसोर्ट के सामने बस रुकवा ली। बस चालक रवि पुत्र हरपाल निवासी सोफीपुर थाना इंचौली बस से कूदकर जान बचाने के लिए भागने लगा। जैसे ही वह डिवाइडर के समीप पहुंचा तो मेरठ से गाजियाबाद के लिए जा रही भैसाली डिपो की बस ने रवि को कुचल दिया। चालक घटना को अंजाम देकर बस को तेजी से भगा ले गया। घटना की सूचना फ्लैश होने पर पुलिस ने बस को मोहिउद्दीनपुर चेक पोस्ट के सामने पकड़ लिया। मौके से भैसाली डिपो की बस के चालक मनीष और दूसरी बस के परिचालक आनंद निवासी एटा को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। रवि के पिता हरपाल ने परतापुर थाने पहुंचकर तहरीर दी है। दोनों बसों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर भैसाली डिपो के अधिकारी भी थाना परतापुर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें