फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बजे के बाद कौशांबी से मेरठ के लिए नहीं मिलती बस

विज्ञापन
विज्ञापन
छह बजे के बाद कौशांबी से मेरठ के लिए नहीं मिलती बस
विज्ञापन

मेरठ। कोराना काल में यात्रियों की कमी के चलते घाटा होने का रोना रा रहा रोडवेज कौशांबी अड्डे से शाम छह बजे के बाद यात्रियों को बस उपलब्ध नहीं करा रहा है। इसके चलते यात्रियों को मजबूरी में डग्गामार बसों का सहारा लेना पड़ता है। बसें नहीं मिलने का मामला रोडवेज मुख्यालय पहुंच गया है, लेकिन इसके बावजूद कुछ नहीं हो सका।
गाजियाबाद का कौशांबी डिपो और मेरठ का भैसाली डिपो अनुबंधित बसों का संचालन करता है। मेरठ और कौशांबी के बीच दोनों डिपो की सैकड़ों बसों का संचालन होता है, लेकिन यात्रियों की शिकायत है कि शाम 6 बजे के बाद कौशांबी अड्डे पर दोनों ही डिपो की मेरठ के लिए कोई भी सेवा उपलब्ध नहीं हो पाती है। मजबूरी में उन्हें डग्गामार बसों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली नौकरी करने वाले शास्त्रीनगर निवासी सोनू नारंग और कंकरखेड़ा निवासी मयंक भारद्वाज का कहना है कि उन्होंने लोकल स्तर से लेकर रोडवेज मुख्यालय तक शिकायत भेजी है। कौशांबी ओर भैैसाली डिपो के अधिकारियों को भी इस बाबत जानकारी दी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। डग्गामार बसें यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर ज्यादा किराया वसूलती है। इस बारे में आरएम केके शर्मा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसा है तो इसे दिखवाया जाएगा। यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें