फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फलावदा में बस परिचालक से मारपीट, घायल ने थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फलावदा। थाना क्षेत्र में एक निजी बस परिचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में परिचालक घायल हो गया। उसने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


फलावदा निवासी हरीश एक निजी बस परिचालक है। उसने बताया कि काम के दौरान किसी बात पर एक युवक से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर युवक ने हरीश के साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। आसपास के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। घायल हरीश ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। उसने कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल परिचालक को उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र भेजा। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें