मुख्य मार्ग पर खराब हुई रोडवेज बस। (मवाना)
मवाना। थाने के पास रोडवेज बस खराब होने से मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। करीब 45 मिनट के बाद बस ठीक होने के बाद जाम खुल सका। इस कारण काफी देर लोग परेशान रहे।
बिजनौर डिपो की बस मेरठ से बिजनौर जा रही थी। अपराह्न दो बजे के आसपास जैसे ही मवाना थाने के पास पहुंची तो बस का प्रेशर पाइप फट गया। जिससे बस वहीं खड़ी हो गई। मौके पर जाम के हालात हो गए। दोनों और वाहनों की लंबी लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने वाहनों को रुकवाकर जैसे तैसे वाहनों को निकलवाया। लगभग पौन घंटा बाद बस ठीक होने के बाद, आगे बढी उसके बाद हालात सामान्य हुए। तब कहीं मुख्य मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सका।