फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: बस और ट्रैक्टर-ट्राली की जबरदस्त भिड़ंत, 30 यात्री गंभीर रूप से घायल

Mon, 10 Sep 2018 07:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घटना यूपी के बिजनौर की है जहां एक बस और ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में तीस नेपाली यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को  उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के वक्त यात्री नेपाल के लिए वापस लौट रहे थे कि अचानक रास्ते में दर्दनाक हादसा हो गया:-
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर मार्ग पर बैराज के नजदीक एक  बस व सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्राली  आपस में बुरी तरह टकरा गईं। जबरदस्त टक्कर से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस दुर्घटना में बस में सवार सभी यात्री घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से भेज दिया गया है।

सोमवार की सुबह करीब पांच बजे यात्री पंजाब के व्यास जी से बस में सवार होकर नेपाल के लिए लौट रहे थे। सभी यात्री नेपाल देश के जनपद कैलाली निवासी धर्मदास व उसकी पत्नी रुचि, किल्लू और उसकी पत्नी आईरस, लवधर, गंगाराम, सत्यादेवी, कोल्टी, लिखीराम, पटवारी, विक्रम, हकीराम, भोजलाल, रिशमानी, फूल रानी, रामप्यारी, रामजानू, सुशीला, रामकेलो, जगत देवी, शिवप्रसाद, हेमा, बिजनी, सुदीला, मीना, राधा, सविता, काली देवी, रतिराम आदि हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें