यूपी के बिजनौर में अनुसूचित जाति एवं जनजाति उत्पीड़न निवारण अधिनियम में संशोधन के बाद बिजनौर में तैनात एक और अधिकारी पर दलित उत्पीड़न का आरोप लगा है। इस बार दूर संचार विभाग के उप मंडलीय अभियंता जयप्रकाश सिंह पर उनके विभाग में तैनात टेलीकॉम टेक्नीशियन अजयपाल ने जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाते हुए अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग, मुख्य महाप्रबंधक पश्चिमी क्षेत्र और महाप्रबंधक दूरसंचार बिजनौर से शिकायत की है।
इससे पहले शनिवार को चांदपुर एसडीएम कार्यालय में तैनात आशु लिपिक किशनचंद ने एसडीएम आलोक कुमार यादव पर जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। रविवार को टेलीकॉम टेक्नीशियन अजयपाल ने उप मंडलीय अभियंता पर जाति सूचक शब्दों के प्रयोग, अभद्रता करने व जान से मारने व बर्खास्त करने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।