फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला इस्लामाबाद में खाना बनाते समय झुलसी महिला गुलफिशा की शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार सुबह महिला का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व इस्लामाबाद निवासी साबिर के घर में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई थी। हादसे में साबिर, उसकी पत्नी गुलफिशा सहित कई लोग झुलस गए थे। गंभीर रूप से घायल गुलफिशा को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार रात उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की सूचना से परिवार और आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार सुबह शव जब घर पहुंचा तो परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें