फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जलाकर मार डाला, आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

Fri, 15 Dec 2017 02:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
महिला की हत्या
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। मायके वालों ने आरोप लगाया कि दहेज के खातिर ससुरालियों ने महिला की जलाकर हत्या कर दी। पीड़ित परिजनों ने पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन वे फरार मिले। 
विज्ञापन


पढ़ें : छात्रा मर्डर केस: आशिक ने कबूला जुर्म, हत्या से पहले युवती ने कही थी ये बातें

एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता के मुताबिक कोटला निवासी फुरकान की शादी तीन साल पहले शाहजहांपुर की मुस्कान से हुई थी। बीती सात दिसंबर को मुस्कान आग में झुलस गई थी। उसे ससुराल वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से उसको दिल्ली के लिए रेफर कर दिया था। बुधवार देर रात मुस्कान की इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके वालों ने आरोप लगाया कि पति फुरकान और उसके परिजनों ने दहेज नहीं देने पर मुस्कान का उत्पीड़न किया था। इसके बाद केरोसिन डालकर आग लगा दी थी। इसके चलते मौत हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में कोटला में दबिश दी परंतु वे फरार मिले। पुलिस का कहना है कि मुस्कान ने बयान दिया था कि वह खाना बनाते समय झुलसी है। हालांकि मायके वालों का कहना कि मुस्कान ने दबाव में बयान दिया था। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच करेगी तो सच सामने आ जाएगा। महिला के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें