हाईवे पर पांच बदमाशों ने दिन निकलते ही एक कॉलोनी के गार्ड को बंधक बनाकर नकदी लूट ली। बदमाश उसे बंधक बनाकर फेंककर चले गए। होश में आने पर पीड़ित को कंकरखेड़ा थाने लेकर पहुंचे परिजनों को पुलिस ने घटनास्थल पल्लवपुरम थाने का बताकर टरका दिया।
पढ़ें : छात्रा मर्डर केस: आशिक ने कबूला जुर्म, हत्या से पहले युवती ने कही थी ये बातें
पाबली खुर्द निवासी सोमेंद्र पुत्र देवेंद्र मोदीपुरम बाईपास स्थित क्वींसलैंड कॉलोनी में सुरक्षा गार्ड है। बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे साइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था। जिटौली फ्लाईओवर के पास पांच बदमाशों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया और आठ हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश उसे कार में डाल ले गए और बेहोशी की हालत में बाईपास के पास पाबली मार्ग डालकर फार हो गए। घंटों बाद उसे होश आया और उसने पुलिस और परिजनों को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर कंकरखेड़ा थाने पहुंचे। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने घटनास्थल पल्लवपुरम थाने का बताकर उसे टरका दिया। पीड़ित पल्लवपुरम थाने पहुंचा, लेकिन वहां भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस संबंध में सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सूचना के बाद मैं मौके पर गया था, वहां पीड़ित नहीं मिला। मामला मारपीट का है लूटपाट का नहीं। पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/