फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगमपुल चौराहा जाम कर फूंके मोदी व जेटली के पुतले   

Thu, 24 Mar 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के पोस्टर पर कालिख पोतते सर्राफा कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा आंदोलन में अब उबाल आने लगा है। बुधवार को सर्राफा कारोबारियों और व्यापारियों ने संयुक्त रूप से बेगमपुल चौराहे पर आधा घंटे तक जाम लगाया। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर उनके पुतले फूंके। पीएम के पोस्टर पर कालिख पोतकर अंडे भी फेंके गए। इसके बाद भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल का उनके घर पर घेराव किया गया। सांसद ने सर्राफा कारोबारियों की मांग प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन, व्यापार मंडल पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बेगमपुल चौराहा पहुंचे। यहां पहुंचते ही व्यापारियों ने सभी मार्गों को मानव श्रंखला बनाकर जाम कर दिया। कारोबारियों ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों ने सवाल किया कि क्या यही अच्छे दिन हैं। सर्राफा कारोबार करीब एक महीने से ठप पड़ा है।

व्यापारी एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सड़क पर हैं और सरकार कोई निर्णय नहीं ले रही है।
इसी दौरान व्यापारियों ने साथ लाए पीएम मोदी और जेटली के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद मोदी के पोस्टर पर टूट पड़े। पहले तो मोदी के चेहरे पर कालिख पोती और इसके बाद अंडे फेंके। गुस्साए कारोबारियों ने जमकर भड़ास निकाली। करीब आधे घंटा जाम लगाने के बाद सभी शास्त्रीनगर स्थित सांसद राजेंद्र अग्रवाल के घर पर पहुुंच गए। यहां पर सांसद का घेराव किया गया। 
विज्ञापन


सांसद के घर पर भी केंद्र सरकार, मोदी और जेटली के खिलाफ नारेबाजी की गई। सांसद ने व्यापारियों को समझाते हुए उनकी मांग पीएम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही व्यापारी वहां से लौटे। प्रदर्शन करने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, महामंत्री सर्वेश सर्राफ, दिनेश रस्तोगी, नरेश माहेश्वरी विमल जैन, अनिल शारदा, अखिल जैन, विजय आनंद, आकाश मांगलिक, राकेश प्रकाश अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, संजय रस्तोगी, अनिल, संत कुमार वर्मा, मुकुल अग्रवाल, सुमित सिंघल, विपिन अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, गौरव अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें