फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा कर सराफा कारोबारियों ने पुलिस का किया विरोध

विज्ञापन
शहर भ्रमण के दौरान सराफा बाजार में पहुंचे एडीजी भानु भास्कर से शिकायत करते सर्राफा कारोबारी
विज्ञापन
मेरठ। अक्षय तृतीया पर बुधवार को सराफा बाजार में माधवपुरम चौकी की पुलिस के सराफ नीरज गर्ग की दुकान पर छापा मारने के विरोध में कारोबारियों ने हंगामा कर विरोध किया। जिसके चलते पुलिस टीम वापस लौट गई। इसी दौरान शहर भ्रमण पर निकले एडीजी भानु भास्कर के सराफ बाजार पहुंचने पर सराफा व्यापारियों ने उन्हें शिकायत की। जिस पर उन्होंने जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सर्राफा बाजार के पदाधिकारी विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि माधवपुरम चौकी इंचार्ज एक युवक को अपने साथ लेकर बाजार में आए थे। नीरज गर्ग की दुकान पर पहुंच कर आरोप लगाया कि इस युवक ने दुकान पर चोरी की सोने की चेन बेची थी। जब युवक को पूछा गया तो उसने बताया कि दो सप्ताह पहले चेन दी थी, जिसके वजन के अनुसार पूरे पैसे मिले थे। इस पर दुकानदार ने कहा कि रुपये दे दो चेन वापस कर देंगे। युवक ने कहा कि रुपये खर्च हो गए। इसी दौरान वहां पर काफी दुकानदार एकत्र हो गए, जिन्होंने अक्षय तृतीया के दिन बाजार में ऐसे आने का विरोध जता कर हंगामा किया। जिसके चलते पुलिस लौट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें