फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर से सराफा कारोबारी लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर से सराफा कारोबारी लापता, अपहरण की आशंका
विज्ञापन

मेरठ। सदर सराफा बाजार से बुधवार शाम आर्य नगर निवासी सराफा कारोबारी सागर खन्ना लापता हो गए। पहले तो परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्राें में तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद बृहस्पतिवार को सदर बाजार थाने में तहरीर देकर उनकी सकुशल बरामदगी की मांग की। कारोबारी के अपहरण की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने व्यापारी की सीडीआर और लोकेशन निकलवाई है। वहीं, उनकी स्कूटी देहलीगेट थाने में खड़ी मिली है। पुलिस ने जांच कर बरामदगी का आश्वासन परिजनों को दिया है।
सागर खन्ना की शिवम ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार सुबह 11 बजे शिवम दुकान पर गए थे। शाम छह बजे पिता को दुकान पर छोड़कर वह थोड़ी देर में आने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद परिजनों ने सागर को फोन मिलाया, लेकिन उनका फोन लगातार बंद रहा है। बुधवार रात देहली गेट थाने से उनकी स्कूटी बरामद कर ली गई। पुलिस ने लोकेशन की जांच की तो आखिरी लोकेशन देहली गेट थाने की मिली है। सर्विलांस सिस्टम से पड़ताल जारी है। जांच टीम में शामिल एसएसआई गौरव राणा का कहना व्यापारी को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर परिजन भी अपने स्तर पर तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई मतभेद और रंजिश नहीं
सदर बाजार थाने पहुंची सागर खन्ना की पत्नी श्रुति खन्ना ने बताया कि उनके पति की किसी से कोई रंजिश और मतभेद नहीं है। पुलिस सीडीआर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें