फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से बुलेट सवार ने बैग छीना, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र में जैन नगर के पास शनिवार रात बुलेट सवार ने महिला से बैग छीन लिया। महिला के जेठ ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। टीपीनगर क्षेत्र के ज्वालागढ़ निवासी शुभम गुप्ता ने रेलवे रोड थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे वह छोटे भाई हर्षित की पत्नी अंशिता को सिटी स्टेशन से स्कूटी पर लेकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

जैन नगर गली-2 के पास स्कूटी मोड़ते समय पीछे से आए बुलेट सवार ने अंशीता के हाथ से बैग छीन लिया और भाग निकला। शुभम ने आरोपी का पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। बैग में 12 हजार की नकदी, एक आईफोन, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड व अन्य जरूरी कागजात थे। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें