फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे रोड में कपड़ा कारोबारी की गाड़ी पर चली गोली, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़ा कारोबारी की गाड़ी पर चली गोली, हड़कंप
विज्ञापन

मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र में कपड़ा कारोबारी की कार पर फायरिंग की गई। घटना के बाद दहशत में आया कारोबारी का पूरा परिवार थाने पहुंच गया और तहरीर दी। जमकर हंगामा भी किया। पुलिस ने पीड़ित कारोबारी को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
लालकुर्ती निवासी सतनाम सिंह का बागपत रोड स्थित प्लेटिनम मॉल में साड़ी का शोरूम है। शोरूम को उनका बेटा हरप्रीत उर्फ जैज संभालता है। रविवार शाम करीब 9 बजे हरप्रीत शोरूम बंद कर घर के लिए चला। कार में परिवार की महिला मनमोहन कौर के अलावा मैनेजर लक्की नारंग और हंडिया मोहल्ला निवासी कर्मचारी केदार भी था। फ्लाईओवर से उतरते ही अचानक गाड़ी के बायीं ओर के पिछले शीशे से कुछ चीज आकर टकराई, जिससे शीशा चटक गया। तेज आवाज सुनकर कार में सवार लोग दहशत में आ गए। कुछ आगे जाकर उसने कार रोकी तो पता चला कि कोई चीज शीशे से टकराई है। निशान देखकर गोली चलाए जाने का शोर मचाने लगे। हरप्रीत उर्फ जैज ने पिता को मामले की जानकारी दी। कुछ ही देर में पूरा परिवार रेलवे रोड थाने पहुंच गया और हंगामा करने लगा। पुलिस ने मौका मुआयना किया लेकिन गोली चलने जैसे कोई सुबूत नहीं मिले। जबकि पीड़ित कपड़ा कारोबारी का परिवार गोली चलने की बात कहता रहा। सतनाम सिंह ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कैंट हरिमोहन सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। जिनके साथ घटना हुई है, उनका लालकुर्ती क्षेत्र में भी नैयर क्लाथ हाउस के नाम से शोरूम है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें