- लिसाड़ीगेट और लोहियानगर में मेडा द्वारा की गई कार्रवाई
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने सोमवार को अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की। लिसाड़ी गेट और लोहियानगर क्षेत्र में छह अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया। चेतावनी दी कि अगर दोबारा से इन कॉलोनियों में निर्माण कार्य कराया गया तो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान मेडा की टीम को कुछ लोगों ने विरोध किया। इसके बावजूद कार्रवाई जारी रखी गई।
प्रवर्तन अधिकारी अर्पित यादव ने बताया कि लिसाड़ी गेट क्षेत्र में शौकीन गार्डन में करीब 35 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध कॉलोनी विकसित हो रही थी। लोहियानगर में वासिद की लगभग तीन हजार वर्गगज की अवैध कॉलोनी बनाई जा रही थी। दोनों कॉलोनियों में मेडा की टीम ने कच्ची सड़कें और प्लॉटों की दीवार तोड़ी गई। लिसाड़ी गेट में राशिद के द्वारा 100 फुटा सड़क फतेहउल्लापुर में अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। यह कॉलोनी करीब 10 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित हो रही थी। लिसाड़ीगेट में ही मेन चार खंबा रोड पर अनिल और राशिद मलिक की 50 हजार वर्गमीटर की अवैध कॉलोनी विकसित कराई जा रही थी। दोनों कॉलोनी पर मेडा ने बुलडोजर चलाया। बिजली बंबा बाईपास पर रईसुद्दीन और सिराजुद्दीन द्वारा रॉयल संपदा कॉलोनी के पीछे करीब 2500 वर्गगज में बनी कच्ची सड़क और निर्माण हटाए गए। मोहम्मद राशिद मलिक की बजोट गांव लिसाड़ी रोड के निकट 4200 वर्गगज की कॉलोनी भी ध्वस्त की गई