फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अशोक स्तंभ के पास अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर, विरोध के बीच चबूतरा हटाया

विज्ञापन
सरधना। नगर के अशोक स्तंभ के पास विरोध के बाद अतिक्रमण को बुल्डोजर से हटाया गया। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर में अशोक स्तंभ के पास मंगलवार को सड़क पर बने एक चबूतरे को लेकर हंगामा हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने निर्माण को अवैध बताते हुए मौके पर विरोध प्रदर्शन किया और पालिका अधिकारियों को बुलाकर इसे तत्काल ध्वस्त कराने की मांग की। पालिका टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया। पालिका ईओ दीपिका शुक्ला के निर्देश पर बुलडोजर चलवाकर चबूतरे को हटा दिया गया। कार्रवाई के बाद भाजपा कार्यकर्ता शांत हो गए। इस दौरान मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
अशोक स्तंभ के पास हाल ही में एक कॉम्प्लेक्स का निर्माण हुआ है। आरोप है कि कॉम्प्लेक्स के बाहर सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से चबूतरा बना दिया गया था, जिससे रास्ता प्रभावित हो रहा था। मंगलवार को शिकायत मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद जैन, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जैन सहित कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और निर्माण का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाना चाहिए। हंगामे की सूचना मिलते ही पालिका की टीम मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में पालिका ईओ दीपिका शुक्ला भी वहां पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दोनों पक्षों की बात सुनी और प्राथमिक जांच के बाद चबूतरे को अवैध मानते हुए उसे हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद पालिका कर्मचारियों ने बुलडोजर की मदद से चबूतरे को ध्वस्त कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष ने इस कार्रवाई का विरोध किया और दावा किया कि चबूतरे का निर्माण कोर्ट के आदेश के बाद किया गया था। बावजूद इसके पालिका ने उनकी आपत्तियों को खारिज करते हुए कार्रवाई जारी रखी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तनातनी की स्थिति बनी रही। ईओ दीपिका शुक्ला ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक स्थान पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें