लावड़ - राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में अनुज कुमार का स्वागत करते। स्रोत : संस्थान
लावड़। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज लावड़ में मंगलवार को अर्थशास्त्र प्रवक्ता लेफ्टिनेंट अनुज कुमार के प्रशिक्षण से लौटने पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। अनुज कुमार हाल ही में नागपुर में आयोजित 90 दिवसीय एनसीसी ऑफिसर प्रशिक्षण पूर्ण कर कॉलेज पहुंचे। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार व स्टाफ ने उनका स्वागत किया। अनुज कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान लिए गए अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। साथ ही विद्यार्थियों को जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान राजकुमार, गंगाराम, सुल्तान सिंह, संजय, मनोज कुमार, ऋषिपाल, ममतेश आदि मौजूद रहे। संवाद