फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ पुलिस का सिरदर्द बनी बुलंदशहर की युवती, कोर्ट पहुंचने से पहले चकमा देकर हुई फरार, मचा हड़कंप

Mon, 26 Aug 2019 03:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
यूपी के बुलंदशहर निवासी युवती सोमवार को मेरठ पुलिस का सिरदर्द बन गई। दरअसल मेरठ में आशा ज्योति केंद्र में रह रही युवती की आज कोर्ट में पेशी थी लेकिन इससे पहले ही वह गुपचुप तरीके से फरार हो गई। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस युवती को ढूंढने में लगी हैं। 
विज्ञापन


सेक्स रैकेट का भंडाफोड, बिना आईडी ऑनलाइन होती थी बुकिंग, छह कमरों में ठहरे थे बैडमिंटन खिलाड़ी 

जानकारी के अनुसार आरती यादव निवासी कोटा थाना गुलावठी बुलंदशहर सोमवार को नौचंदी पुलिस के मुसीबत बन गई। पुलिस के अनुसार आशा ज्योति केंद्र से लाकर पुलिस  को युवती आरती यादव को आज कोर्ट में पेश करना था लेकिन वह इससे पहले ही पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि आरती यादव अपने सहयोगी मित्र नदीम निवासी गुलावठी के साथ लापता हुई थी जिसका मुकदमा 4 अगस्त को उसकी बुआ सुनीता पत्नी योगेंद्र यादव के द्वारा मेरठ के नौचंदी थाने में नदीम के विरुद्ध धारा 366 के तहत दर्ज कराया गया था। हाल ही में आरती को पुलिस ने बरामद कर नदीम को जेल भेजा दिया और नदीम पर धारा 376 बी लगा दी थी। 

सेक्स रैकेट बेनकाब, मुख्य आरोपी पकड़ से बाहर, पुलिस ने मेरठ के कई कॉलेजों की युवतियां पकड़ीं

इसके बाद आरती यादव ने न्यायालय में आरोपी के साथ ही रहने की बात कही जिसके बाद उसको आशा ज्योति केंद्र भेज दिया। वहीं नदीम अभी जेल में है। उधर युवती किसी भी सूरत में अपने परिवार के साथ नहीं जाने की जिद पर अड़ गई।

पुलिस उसे आशा ज्योति केंद्र से लेकर कोर्ट पहुंची थी लेकिन रास्ते में चकमा देकर वह फरार हो गई। युवती की फरारी के बाद से ही नौचंदी पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की टीमे उसे ढूंढने में जुटी हुई हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें