फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर बवाल: मेरठ में है इंस्पेक्टर सुबोध कुमार का घर, वेस्ट के कई जिलों में रही तैनाती

Mon, 03 Dec 2018 04:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सुबोध कुमार
विज्ञापन

यूपी के बुलंदशहर में गोवंश के अवशेष मिलने पर सोमवार को बवाल हो गया। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। वहीं बवाल के दौरान एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई। इसके अलावा कई सिपाहियों के घायल होने की भी सूचना मिल रही है। इसके अलावा बुलंदशहर से एक घायल युवक को मेरठ जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


बता दें कि बुलंदशहर में आयोजित तीन दिवसीय इज्तमा के लिए मेरठ, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर से भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग वहां पहुंचे। घटना को देखते हुए मेरठ में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मेरठ से एडीजी प्रशांत कुमार और आईजी रेंज राम कुमार बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए हैं।

बवाल के दौरान जिस इंस्पेक्टर (सुबोध कुमार राठौर) की मौत हुई है। वह एटा के रहने वाले हैं और मेरठ के पल्लवपुरम में उनका घर है। बताया जा रहा है तीन साल पहले ही उनका गाजियाबाद में ट्रांसफर हुआ था। हालांकि तीन साल पहले वह परिवार के साथ मेरठ में ही रह रहे थे। इसके अलावा सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में भी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार तैनात रह चुके थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बुलंदशहर में हुए बवाल के बाद मेरठ को सात सेक्टरों में बांट दिया गया है। चप्पे- चप्पे पर पुलिस फोर्स लगाने के आदेश दे दिए गए हैं। गौरतलब है कि बुलंदशहर में तीन दिवसीय इज्तमा से लौट रहे हजारों वाहनों को देखते हुए हापुड़ रोड पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। एसपी देहात राजेश कुमार फोर्स के साथ हापुड़ रोड पर तैनात हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें