शहीद सुबोध कुमार के परिवार को चेक देते एडीजी प्रशांत कुमार
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर हिंसा में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के परिवार को एडीजी प्रशांत कुमार ने 70 लाख रुपए का चेक सौंपा है। बताया गया कि यह राशि मेरठ जोन के पुलिसकर्मियों से इकट्ठा की गई है।
यह राशि मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली सभी जनपदों के पुलिसकर्मियों से इकट्ठा की गई है। एडीजी प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को शहीद सुबोध कुमार सिंह की पत्नी व बेटे को मेरठ बुलाकर 70 लाख रुपए का चेक सौंपा है।
किस जिले से कितनी राशि
मेरठ -- 7,15,500
गाजियाबाद--- 6,19,500
बुलंदशहर-- 21,73,746
गौतमबुद्धनगर- 8,49,850
बागपत--- 3,81,491
हापुड़ ---- 4,06,995
सहारनपुर--- 11,73,500
मुजफ्फरनगर- 3,17,700
शामली-- 3,70,550
कुल-- 70,08,832