फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबाल बालिका में बुलंदशहर और वाराणसी ने बढ़त बनाई

विज्ञापन
इकरार अहमद.....एमपीएस में राज्यश्री बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कौशांबी और झांसी की खेलती टीमे।
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल में चल रही 35वीं जूनियर स्टेट बालक बालिका बास्केटबाल चैंपियनशिप में सोमवार को सुबह के सत्र में 10 मैच खेले गए। इसमें खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग के मैच में बुलंदशहर और वाराणसी की टीम ने भी मैच जीतकर टूर्नामेंट में बढ़त बनाई।
विज्ञापन

पहला मैच बिजनौर और बुलंदशहर के बीच खेला गया। इसमें बुलंदशहर ने 41-02 से जीत प्राप्त की। दूसरा मैच सहारनपुर और वाराणसी के बीच हुआ। इसमें वाराणसी ने 38-03 से जीत प्राप्त की। तीसरा मैच पुरुष वर्ग में खेला गया।
इसके बाद बालिका वर्ग में ही अलीगढ़ और गाजियाबाद के बीच मैच हुआ। इसमें गाजियाबाद ने 46-21 का स्कोर कर मैच जीता। बीएलडब्लू और गौतमबुद्धनगर के बीच हुए मुकाबले में गौतमबुद्धनगर ने 22-09 से मैच जीता। इसके बाद पुरुष वर्ग में बिजनौर और मुरादाबाद के बीच मैच हुआ। इसमें मुरादाबाद ने 37-22 का स्कोर कर मैच जीता। फिरोजाबाद और लखनऊ के बीच खेले गए मैच में लखनऊ ने 37-30 से जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

वहीं, बालक वर्ग में इसमें कौशांबी और उन्नाव के बीच मैच हुआ। इसमें कौशांबी ने 38-25 से मैच जीता। बरेली और मुजफ्फरनगर के बीच हुए मैच में मुजफ्फरनगर की टीम ने 24-22 से जीत प्राप्त की। बुलंदशहर और मिर्जापुर के बीच मैच में बुलंदशहर ने 35-19 से मैच जीता। चित्रकूट और मथुरा के बीच खेले गए मैच में मथुरा ने 27-15 से मैच जीता। इसके बाद देर शाम में भी मुकाबले हुए। इसमें मेरठ की टीम ने अच्छा प्रदर्शन कर बढ़त बनाई। देर रात तक मुकाबले जारी रहे। इस दौरान जिला बास्केबाल संघ के सचिव मिर्जा शहबाज बेग, मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग की प्रधानाचार्य अलका श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य रचना शर्मा, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल कोच अमरजीत सिंह, हरेंद्र सिंह, कर्नल प्रमोद आत्रे, अंकुर पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें