लावड़। लावड़-सौफीपुर पर काटी जा रही कॉलोनी के बिल्डर पर जमीन को कब्जाने का आरोप लगाते हुए किसान ने हंगामा किया। पुलिस व लेखपाल मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। दोनाें पक्षों ने जमीन प्रतिशत के हिसाब से बांटकर ले ली। चर्चा रही की यह सरकारी जमीन है, जो नगर पंचायत और पीडब्ल्यूडी की है। अब मामले की जांच बुधवार को होगी।
ग्रेटर लावड़ कॉलोनी से आगे काटी जा रही कॉलोनी के बिल्डर पर किसान हसमद रिजवी ने जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस व लेखपाल मौके पर पहुंच गए। पैमाइश हुई, लेकिन किसान संतुष्ट नहीं हुआ और कॉलोनी में सरकारी जमीन होने का आरोप लगाते हुए पैमाइश की मांग की।
बिल्डर ने पैमाइश कराने से इन्कार दिया। सुबह से लेकर शाम तक दोनों पक्षों में गहमा-गहमी का माहौल रहा, जिसके बाद दोनों पक्षों में प्रतिशत के हिसाब से जमीन बांटने पर सहमति बनी। ईओ मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि बुधवार को तहसील टीम पैमाइश के लिए पहुंचेगी और जांच कर रिपोर्ट देगी।