मेरठ। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मेरठ चेप्टर अध्यक्ष तनुज गुप्ता के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे बिल्ड भारत एक्सपो का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने एक्सपो में लगे विभिन्न स्टॉलों पर प्रदर्शित उत्पादों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही आधुनिक निर्माण तकनीकों, स्मार्ट बिल्डिंग सॉल्यूशंस और नवीनतम उद्योग ट्रेंड्स के बारे में पूछताछ की।
इस एक्सपो में मेरठ की कई कंपनियां भाग ले रही हैं। आईआईए मेरठ चेप्टर के सदस्यों ने स्थानीय उद्यमों के स्टाल पर उनके उत्पादों और सेवाओं के बारे में जानकारी ली। अध्यक्ष तनुज गुप्ता ने कहा कि बिल्ड भारत एक्सपो जैसे आयोजन उद्योगों को नवीनतम तकनीक से जोड़ने और व्यापारिक विस्तार के नए अवसर प्रदान करने का बेहतरीन मंच है। मेरठ की कंपनियों की भागीदारी इस क्षेत्र की औद्योगिक प्रगति को दर्शाती है। प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न उद्यमियों और निवेशकों से मुलाकात कर भविष्य में संभावित साझेदारियों और व्यापारिक सहयोग पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में चेप्टर अध्यक्ष तनुज गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, सह सचिव आशीष गोयल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मित्तल, अनुराग अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद