मेरठ। भूड़बराल सीएचसी में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय ओरल स्वास्थ्य दिवस पर ‘ए हैप्पी माउथ ए हैप्पी माइंड’ थीम पर एक द्विवसीय ओरल स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर का नेतृत्व दंत चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वाति सिंह ने किया। डॉ. स्वाति ने शिविर में पहुंचे रोगियों की निःशुल्क दंत स्वास्थ्य जांच कर ओरल स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। डॉ. स्वाति सिंह ने तंबाकू सेवन के दुष्परिणाम की भी जानकारी दी। सीएचसी प्रभारी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशीष गर्ग ने बताया कि शिविर में 62 मरीजों का उपचार कराया गया। 108 आरएएफ बटालियन कमांडेंट विनय कुमार शर्मा, डाॅ. के गौरी, वसमा कुमारी, डॉ. प्रशांत चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम राकेश शर्मा, डेंटल हाइजीनइस्ट जीशान अख्तर स्टाफ नर्स सोनिया सहित सीएचसी स्टाफ मौजूद रहा। संवाद