फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना में भैंस ने कई घंटे उत्पात मचाया, कई लोग घायल, दो कार क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


मवाना। डेरे वाला पुल निवासी एक व्यक्ति को भैंस को कुर्बानी के लिए लेकर जा रहा था, अचानक वह बिगड़ गई और छूटकर जान बचाने के लिए भागने लगी। भागते समय भैंस की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए। वहीं मोहल्ला काबली गेट में एक मकान में घुस गई। गुस्साई भैंस ने हमला कर पिता-पुत्र को घायल कर दिया और घर का सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। भैंस मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने भैंस को कब्जे में लेकर गौशाला छुड़वा दिया।

कस्बे के मोहल्ला काबली गेट निवासी अंशु कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि शुक्रवार सुबह 7.30 बजे परिवार के साथ घर में बैठा था, उसी दौरान एक भैंस घर में घुस आई, तोड़फोड़ मचाने लगी। जब उसे उसने, भाई और पिता ने रोकने का प्रयास किया तो भैंस ने हमला कर घायल कर दिया। जानकारी करने पर पता चला कि भैंस डेरे वाला पुल निवासी की है जिसको कुर्बानी के लिए ले जा रहा था। भैंस मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भैंस यहां से निकलने के बाद चौड़ा कुआँ पर बाइक सवार सत्येंद्र को टक्कर मारकर घायल कर दिया। चौहान चौक पर विनोद, उसकी पत्नी कविता और बच्चा सोनू बाइक से जा रहे थे, इनको भी टक्कर मारी। जिसमें सोनू को अधिक चोट आई। इसके बाद बुड्ढे पीर पर देवेंद्र चौहान के घर में जा घुसी, यहां पर खड़ी दो कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया। दो घंटे तक उत्पात मचाती रही। यहां पकड़ने का प्रयास किया तो यहां से निकलकर जंगलों की ओर भागी। फलावदा रोड पर घास काट काट रही सुशीला और अनारकली को घायल किया। बामुश्किल बेहोश कर भैंस को पकड़ा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भैंस को कब्जे में लेकर गौशाला भेज दिया। थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी का कहना है कि चार लोगों को हिरासत में ले रखा है, शिकायतकर्ताओं से समझौते का प्रयास चल रहा है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें