फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में दलितों ने अपनाया बौद्ध धर्म  

Thu, 15 Jun 2017 08:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
image
विज्ञापन
चरथावल (मुजफ्फरनगर) में न्यामू गांव के रविदास मंदिर में कार्यक्रम आयोजित कर दलितों ने गुपचुप बौद्ध धर्म अपनाया। हरिद्वार से भंते धम्मसागर ने दर्जनभर किशोरों को बौद्ध धर्म की दीक्षा दी। 
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक गांव कुटेसरा बौद्ध धर्म के अनुयायियों का वार्षिक शिविर चल रहा था। न्यामू गांव के दलित समाज के जिम्मेदार लोगों ने कुटेसरा शिविर से भंते महाराज को बुलाकर दीक्षा कार्यक्रम के उपरांत बौद्ध धर्म ग्रहण कराया। गांव में रैली निकाली गई। बता दें कि कुटेसरा और न्यामू गांव में पहले से ही काफी संख्या में लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। कार्यक्रम की भनक लगते ही पुलिस और खुफिया एजेंसी सक्रिय हो गईं, लेकिन आयोजकों ने मामले को पूरी तरह गुप्त रखा। विदित हो कि पड़ोसी जनपद में भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रशासन इस तरह के कार्यक्रमों की निगरानी कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी ने प्रकरण में अनभिज्ञता जताई है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह गांव में मामले की छानबीन करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें