फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी पेपर लीक मामला: छात्रों ने कमिश्नरी पर किया जबरदस्त प्रदर्शन, दी ये चेतावनी

Tue, 09 Oct 2018 03:04 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कमिश्नरी पर प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीटीसी का पेपर लीक होने और परीक्षा निरस्त होने से गुस्साए सैकड़ों छात्रों ने मंगलवार को कमिश्नरी चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोध रैली निकाली और कलेक्ट्रेट जाकर डीएम को अपनी समस्या बताई और ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि मेरठ जिले में करीब 3000 बीटीसी छात्र हैं, इस फैसले से उनका जीवन दांव पर लटक गया है। सरकार द्वारा जल्द ही संभवत: दिसंबर में करीब 95 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जानी प्रस्तावित है। साथ ही कहा कि सभी छात्र इस भर्ती प्रक्रिया में तभी शामिल हो सकेंगे जब उनकी बीटीसी उत्तीर्ण होगी। परीक्षा निरस्त होने की वजह से उनका परीक्षा परिणाम भी लेट हो जाएगा। जिस कारण वह सरकार द्वारा निकाली जाने वाली भर्ती परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह जाएंगे। 

वहीं अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि सरकार परीक्षाएं और नियुक्तियों को पारदर्शिता से कराने में नाकाम रही हैं। हाल ही में हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम में धांधली से इसकी पोल खुली है। छात्रों का कहना था कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें