झाड़ू लगातीं मेयर सुनीता वर्मा और नगर आयुक्त
- फोटो : अमर उजाला
लंबे समय से चली आ रही शहर की रात्रि सफाई की मांग बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। महापौर सुनीता वर्मा और नगर आयुक्त मनोज चौहान ने बेगमपुल से इसकी शुरुआत कर दी। बेगमपुल से सोतीगंज तक सड़क पर सफाई की गई। कूड़े को उठाने के लिए दो गाड़ियां भी लगी हुई हैं। बीएसपी की मेयर ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
पढ़ें : चार्ज संभालते ही BSP मेयर ने नगरायुक्त को दिए निर्देश, इसलिए नहीं गाया वंदेमातरम
महापौर ने बताया कि रात्रि में शहर सफाई की मांग लंबे समय से उठ रही थी, लेकिन इसे आज तक पूरा नहीं किया गया था। रात्रि सफाई के चलते न केवल शहर सुबह को चमकता दिखाई देगा बल्कि दिन में इसके चलते लगने वाले जाम से भी लोगों को निजात मिलेगी। नगर आयुक्त मनोज चौहान ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को हर हाल में पटरी पर लाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर पर पूर्व विधायक योगेश वर्मा, अपर नगर आयुक्त अब्दुल हसन करनी, मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/