फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्ज संभालते ही BSP मेयर ने नगरायुक्त को दिए निर्देश, इसलिए नहीं गाया वंदेमातरम

Thu, 14 Dec 2017 11:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
महापौर ने चार्ज संभालते ही दिए निर्देश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ में महापौर सुनीता वर्मा ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय में चार्ज संभालते ही नगरायुक्त को विस्तृत निर्देश जारी कर दिए। महापौर ने महानगर में खासकर मलिन और मुस्लिम बस्तियों में टूटी नालियों और सड़कों को बनवाने, विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई कराने, मच्छर मारने के लिए फॉगिंग कराने और निगम सीमा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सहित समस्त महापुरुषों की प्रतिमाओं की धुलाई कराने के नगरायुक्त को निर्देश दिए। साथ ही कहा कि महानगर के समस्त नालों की सफाई कराने के साथ-साथ पथ प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। महापौर ने पहले ही निर्देश पत्र में दलित और मुस्लिमों को ही साधने का प्रयास किया है। अगर इनके पत्र पर गौर करें तो मुस्लिम और दलित बस्तियों के अलावा शहर के किसी अन्य इलाके की सफाई, जलापूर्ति, टूटी नाली, सड़कें आदि बनवाने के निर्देश नहीं दिए हैं। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता मीना सिंह मौजूद रहीं। 
विज्ञापन


तो हम भी वंदेमातरम् के सहभागी बनते
महापौर सुनीता वर्मा ने कहा कि विधिक और संवैधानिक रूप से मंच पर वंदेमातरम् शुरू ही नहीं हुआ। किसी ने पीछे से वंदेमातरम् शुरू कर दिया। तो कुछ ने विरोध शुरू कर दिया। अगर विधिक रूप से वंदेमातरम् शुरू होता तो हम भी उसके सहभागी बनते।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें