मेरठ में बसपा नेता योगेश वर्मा की फिर से हिस्ट्रीशीट खुलेगी। योगेश वर्मा के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं, जिनकी नए सिरे से जांच पड़ताल शुरू कर दी गई।
एसएसपी मंजिल सैनी के मुताबिक योगेश वर्मा का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। हत्या, लूट, रंगदारी के 17 मुकदमे योगेश पर पहले से दर्ज हैं। उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली थी। बसपा सरकार में योगेश ने मुकदमे खत्म कराकर हिस्ट्रीशीट बंद कराई थी। सोमवार को हुए उपद्रव के बाद पुलिस ने उसका पुराना रिकॉर्ड खंगाला। एसएसपी ने बताया कि दौराला थाने में योगेश वर्मा की हिस्ट्रीशीट खुली थी। वह शहर में बवाल भी करा सकता है, उसकी मानसिकता अपराधी जैसी है। इसको देखते दोबारा से उसकी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। योगेश वर्मा पर रासुका लगाने की पूरी तैयारी चल रही है।
समर्थक भी निशाने पर
पुलिस का मानना है कि योगेश के समर्थक बवाल करा सकते है। इसको देखते हुए पुलिस की नजर पर योगेश के कई समर्थकों पर है। पुलिस ने उसके समर्थकों की जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी है। पुलिस अफसरों ने बताया कि योगेश के कई अपराधियों से संबंध है। उनका भी पता लगाया जा रहा है।
पढ़ें : पति की तलाश में रात भर घूमती रहीं बसपा महापौर, जेल में हुई मुलाकात