वहीं, किशोरी के कथित प्रेमी पक्ष द्वारा भी बसपा नेता के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शाम को पुलिस ने महिला की ओर से उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में तीन आरोपियों के खिलाफ 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
इन्होंने कहा...
खतौली इंस्पेक्टर हरसरण शर्मा का कहना है कि महिला ने तीन लोगों पर उसके फोटो वायरल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जिसके आधार पर 67 आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/