फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता की बेटी प्रेमी संग लापता, पुलिस ने महिलाओं को दी थर्ड डिग्री

Wed, 14 Mar 2018 11:05 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सिविल लाइन थाने में पुलिस पर थर्ड डिग्री का आरोप लगातीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में बसपा नेता की बेटी प्रेमी संग लापता हो गई। अभी इसकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं और पुलिस ने प्रेमी के परिवार की तीन महिलाओं को थाने में थर्ड डिग्री दे दी। जिसको लेकर सिविल लाइन थाने में जमकर हंगामा हो गया। 

विज्ञापन


मामला सिविल लाइन थानाक्षेत्र का है। एक बसपा नेता की बेटी शुक्रवार को लापता हो गई। पुलिस ने बताया कि बसपा नेता का आरोप है कि उसकी बेटी को एक युवक बहला फुसलाकर ले गया है। युवक ने अपने ही परिवार की महिलाओं के साथ मिलकर यह वारदात की है। तीन दिन बीतने के बावजूद ही बसपा नेता ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। सोमवार को बसपा नेता के कहने पर सिविल लाइन थाने की पुलिस आरोपी युवक के परिवार की तीन महिलाओं को उठाकर ले आई।

आरोप लगाया है कि तीनों महिलाओं को महिला थाने ले जाकर थर्ड डिग्री दी। इसका पता लगने पर आरोपी के परिवार के अन्य सदस्यों ने सिविल लाइन थाने में हंगामा किया। मामला तूल पकड़ा तो एसएसपी भी देर रात थाने पहुंची। महिलाओं से फरार युवती के परिजनों के बारे में पूछताछ की। महिलाओं ने बताया कि जिस युवक के साथ बसपा नेता की बेटी गई है, वह उनके परिवार का सदस्य है। युवक के जाने के बाद एक बार बात हुई थी, उनको उसके बारे में कोई जानकारी नहीं।
विज्ञापन


पढ़ें : प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता, छह दिन पहले हुई थी शादी

Trending Videos
विज्ञापन

हमें पैसा देकर पिटवाया 

फाइल फोटो
महिलाओं ने आरोप लगाया है कि बसपा नेता ने पुलिस को पैसा देकर उनको पिटवाया है। मारपीट के दौरान बसपा नेता के करीबी भी थाने में मौजूद थे। एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। मारपीट का आरोप गलत है। बसपा नेता की बेटी लापता है, अभी कोई रिपोर्ट नहीं हुई। मंगलवार को तहरीर लेकर केस दर्ज कराया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें