सीओ के अनुसार हत्यारोपी आशी ने बताया कि एक माह पहले रास्ते से बाइक हटाने को लेकर उसकी मुशारिक से कहासुनी हुई थी। उसके बाद मुशारिक आते-जाते धमकी देता था। एक माह में तीन बार विवाद हो चुका था। रविवार रात को भी समारोह में मुशारिक व उसके भाई असद ने उसके साथ मारपीट व बेइज्जती की थी, जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर सका था। उसने ऐलान के बाद मुशारिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
हाथापाई हुई, गोली लगी
पुलिस ने शादी समारोह के वीडियो फुटेज भी कब्जे में ले ली है। फुटेज अलग-अलग समय की है। पहली फुटेज तीन मिनट की है। जिसमें दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। जिसमें आशी शादी समारोह से चला जाता है। उसके बाद करीब 35 मिनट बाद पहुंचता है और मुशारिक के सीने से सटाकर गोली मार देता था। खून से लथपथ हालत में मुशारिक जमीन पर गिर पड़ता है।
भाजपाई ने कराया सरेंडर
इस दौरान चर्चा रही कि एक भाजपा नेता ने हत्यारोपी आशी उर्फ कोरमा का लिसाड़ी गेट थाने में सरेंडर कराया। हालांकि एसपी सिटी एएन सिंह ने इससे इंकार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को इस्लामाबाद में एक मकान से गिरफ्तार किया है। वहीं, आशी के घर पर भी चर्चा रही कि मुसारिक पक्ष के लोगों ने फायरिंग की। फायरिंग की सूचना पर पुलिस भी पहुंची।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/