आरोपियों को चार टीमें ढूंढ रहीं
पुलिस के अनुसार हत्या के आरोपियों की तलाश करने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। घटना के बाद रातभर पुलिस हरड़ फतेहपुर, सोंटा रसूलपुर सहित अन्य संभावित ठिकानों पर आरोपियों की तलाश में दबिश डालती रही। इसके बाद बुधवार तड़के से फिर पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश डाल रही है।
तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मंगलवार रात से ही आरोपियों की तलाश करने के लिए दबिश डाल रही है। शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- संदीप बालियान, थाना प्रभारी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/