बीएसएफ के जवान अजय कुमार द्वारा प्रधानमंत्री को लिखे पत्र पर शासन एवं प्रशासन द्वारा संज्ञान न लिए जाने पर उसका संयम जवाब देता जा रहा है। जवान ने एक वीडियो वायरल कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से पूछा है कि वह सीमा पर देश की रक्षा के लिए तैनात है, तो उसके परिवार की सुरक्षा का दायित्व किसका है।
बीजेपी सरकारों और नेताओं पर बरसा जवान
जवान ने वीडियो में कहा है कि वह प्रदेश के पुलिस सिस्टम से परेशान है। संसद और विधान सभाओं में बैठे नेता आज उसके परिवार के उत्पीड़न पर भी चुप है। सीमा की रक्षा करते हुए जब कोई जवान शहीद होता है तो यही नेता उसे सलामी देने आते है। लेकिन, आज एक जवान के परिवार को टारगेट किया जा रहा है। बताया कि ग्राम प्रधान ने कुछ दबंग लोगों के साथ मिलकर लेखपाल और पुलिस की मिलीभगत से उनकी पट्टे की जमीन पर लहराती फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर कब्जा करवा दिया है। बुजुर्ग पिता और भाई को पीटा और जेल में डाल दिया। कॉलेज में पढ़ने वाली बहनों को भी वांछित कर दिया गया। थाना गंगोह पुलिस ने दबिश के नाम पर पूरे घर में तोड़फोड़ की। इसके बावजूद ना पुलिस प्रशासन ने उसकी सुनी और देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकारें भी कोई कार्रवाई नही कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/