फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ जवान हत्याकांड: रिश्तेदार ने की थी नैन सिंह के सिर में गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
धनपुर गांव में पांच दिन पहले गोली मारकर की गई बीएसएफ जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई है। पुलिस का दावा है कि वह शुक्रवार यानि आज इस हत्याकांड का खुलासा करेंगी।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, 36 वर्षीय नैन सिंह की हत्या उन्हीं के सरधना क्षेत्र निवासी एक रिश्तेदार ने की है। हत्या के पीछे का कारण गाली-गलौज को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। पांच दिन की मशक्कत के बाद पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिल गई। घटना में पुलिस ने लगातार परिजनों, नैन सिंह की पत्नी कोमल से पूछताछ की। वहीं, घटना के समय एक्टिव मोबाइल नंबरो की जांच में लगी थी। जानकारी के अनुसार, पुलिस दूसरे दिन आरोपी तक पहुंच गई थी, परंतु वह मोबाइल नंबर बंद कर घर से फरार था और लगातार लोकेशन बदल रहा था। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि आज वारदात का खुलासा किया जाएगा।

गांव के युवकों के संपर्क में था रिश्तेदार
जानकारी के अनुसार हत्यारोपी, नैन सिंह का करीबी रिश्तेदार है। वह काफी पहले धनपुर गांव स्थित घर आता-जाता रहता है। इसी के चलते उसकी गांव के कई युवकों से दोस्ती थी। पुलिस की जांच में युवकों के नाम सामने आए तो उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। युवकों से मिली जानकारी के बाद पुलिस का शक सही निकला और आरोपी की तलाश में लग गई। पुलिस जांच में सामने आया कि नैन सिंह की पत्नी कोमल दो साल से मेरठ में अलग रहती थी आरोपी रिश्तेदार कोमल के पास आता-जाता था, परंतु गांव धनपुर में नहीं आता था। इसी बात को लेकर उसकी नैन सिंह से विवाद हो गया था। इसी कारण आरोपी ने सोते समय नैन सिंह की सिर में गोली मारकर हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें