लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में बृहस्पतिवार शाम टैक्सी चालक अल्तमस (22) का शव मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में लटका मिला। परिजनों ने शव को लटके देखा तो शोर मचा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया अल्तमस टैक्सी चलाने का काम करता था। बृहस्पतिवार शाम अल्तमस अपने कमरे में मौजूद था। जब देर शाम तक वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने ऊपर कमरे में जाकर आवाज़ लगाई। लेकिन कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं आया। परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव कमरे में पंखे से रस्सी के फंदे से लटका हुआ था। परिजन दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर पहुंचे। शव को नीचे उतारा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार किया। लेकिन पुलिस ने समझा कर परिजनों को शांत कर दिया। एसपी सिटी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। पुलिस जांच कर रही है।
-