फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीएससी कृषि के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षिक भ्रमण

विज्ञापन
कृष्णा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र, हस्तिनापुर का भ्रमण किया। (स्त्रोत 
विज्ञापन
मवाना। कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा विद्यार्थियों के व्यावहारिक कौशल विकास एवं कृषि क्षेत्र में उन्नत तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बीएससी एग्रीकल्चर पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र हस्तिनापुर का शैक्षिक भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को कृषि क्षेत्र से संबंधित जानकारी प्रदान की। मृदा परीक्षण, मृदा संरक्षण एवं उर्वरता प्रबंधन, बीज प्रसंस्करण, बीज उपचार एवं गुणवत्तापूर्ण बीज निर्माण तकनीक, प्राकृतिक खेती, जैविक खाद एवं कंपोस्ट निर्माण की प्रक्रिया, फसल सुरक्षा, रोग नियंत्रण तकनीक एवं कीट प्रबंधन, आधुनिक कृषि यंत्रों एवं वैज्ञानिक उपकरणों का उपयोग, उन्नत खेती, उत्पादकता वृद्धि एवं कृषि में नवाचार आदि पर जानकारी दी।
वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को प्रयोगशाला का दौरा कराया। जहां मृदा परीक्षण, बीज परीक्षण, पौध संरक्षण और जैविक खाद निर्माण से जुड़े वास्तविक प्रयोगों का अवलोकन कराया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न फसलों, उनके पोषण प्रबंधन, सिंचाई पद्धतियों तथा नई तकनीकों का निरीक्षण किया। वैज्ञानिकों ने कृषि क्षेत्र में उपलब्ध नवीन अवसरों एवं स्टार्टअप संभावनाओं पर भी उपयोगी दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस मौके पर मनोज दुबे, आशा, रजनीश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें