फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बहन की जान बचाने के लिए भाई बाइक पर ही लेकर पहुंचा अस्पताल

विज्ञापन
श्याम नगर में हर्ष फायरिंग के दौरान लड़की अक्सा को गोली लग गई पेट में लगी थी kmc हॉस्पिटल में
विज्ञापन
मेरठ। हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल बहन अक्सा (20) को बचाने के लिए भाई अब्दुल समद बाइक पर ही उसे लेकर अपने साथी के साथ दौड़ा। केएमसी अस्पताल पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया। उसे अफसोस है कि वह अपनी बहन की जान नहीं बचा सका।
विज्ञापन

उधर युवती की मौत होने पर कॉलोनी में सन्नाटा पसर गया। बरात में शामिल लोग मौके से भाग खड़े हुए। शादी वाले घर में भी अफरातफरी मच गई और खुशियां मातम में बदल गईं। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्यामनगर निवासी अरशद घर के बाहर ही किराना की दुकान करते हैं। अक्सा की मौत से पिता अरशद, मां साजिदा, बड़ी बहन निदा, अलीना, भाई अब्दुल समद, छोटे भाई अब्दुल आहद और छोटी बहन हिफ्जा का रोकर बुरा हाल है। पिता अरशद ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ लिखकर काबिल बनना चाहती थी। मगर इंटर के बाद किसी कारण से उसका बीए में एडमिशन नहीं हो सका था। लेकिन इस बार उसका एडमिशन जरूर कराते।

पिता कर रहे थे बरात में जाने की तैयारी
मेरठ। कॉलोनी में ही शादी थी और पूरी कॉलोनी को बरात में निमंत्रण मिला था। अक्सा के पिता अरशद भी बारात में जाने की तैयारी में थे। वह तैयार होकर बरात में शामिल हो गए थे। इसी दौरान बेटी ने दादा यासीन के घर बरात देखने की बात कही। दूल्हे और यासीन का घर आमने-सामने हैं। अक्सा बरात देख रही थी तभी हर्ष फायरिंग में उसे गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें