फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कवाल में युवक ने की बहन की गोली मारकर हत्या, इस वजह से था नाराज 

Mon, 07 Oct 2019 01:30 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मृतक शबीना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गांव कवाल में एक युवक ने झूठी आन के लिए अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। युवक की बहन ने अपनी पसंद के एक युवक से कोर्ट मैरिज कर ली थी, इससे उसका भाई खुश नहीं था, यही घटना के पीछे की वजह बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


मरने वाली युवती शबीना गांव कवाल निवासी जफर की पुत्री थी। ग्रामीणों और पुलिस ने बताया कि गांव सुजडू निवासी एक युवक से शबीना के प्रेम संबंध थे। उसने करीब तीन माह पहले उस युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। तब से वह मुजफ्फरनगर में उसी के साथ रह रही थी। एक दिन पहले ही गांव कवाल में अपने घर आई थी।

रविवार रात करीब 11 बजे शबीना, उसकी मां और भाई सनव्वर घर मौजूद थे, इस दौरान शबीना की अपने भाई के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद सनव्वर तमंचा उठा लाया और उसने शबीना को गोली मार दी। शबीना की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सनव्वर फरार हो गया। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि हत्या युवती के भाई ने ही की है। घटना के बाद से वह फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें