एसओ एसपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार की रात में सांकरौद गांव के जंगल में कांबिंग की, लेकिन किसान का सुराग नहीं लग सका। पुलिस देर रात तक सर्च अभियान में जुटी हुई है।
सांकरौद के जंगल में ही मिल रही लोकेशन
किसान के लापता होने की सूचना के बाद पुलिस ने किसान को मोबाइल ट्रेस किया। पिछले दो दिन से उसकी लोकेशन सांकरौद गांव के जंगल में ही मिल रही है, लेकिन पुलिस को अभी सफलता नहीं मिल रही है।
पुलिस और परिजन करते रहे कॉल का इंतजार
किसान ने अपने भाई को बताया शनिवार को शाम पांच बजे दोबारा कॉल कर रंगदारी के 25 लाख रुपये देने का ठिकाना बता देंगे। पुलिस और परिजन कॉल का इंतजार करते रहे, लेकिन बदमाशों ने दोबारा कॉल नहीं की।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/