यूपी के मेरठ में बुधवार को बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार किठौर थानाक्षेत्र के शोल्दा निवासी दो भाईयों का काफी पहले से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह दोनों भाईयों में किसी बात पर कहा सुनी हो गई। जिसके बाद बड़े भाई ने तमंचा निकालकर छोटे भाई का गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर हत्या की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। मामले की जांच की जा रही है।