तथाकथित पत्रकारों को मुर्गा बनाया।
- फोटो : amar ujala
Meerut News: मेरठ जनपद में बसपा नेता व पूर्व पार्षद के भाई द्वारा दो तथाकथित पत्रकारों के साथ बदसलूकी व मारपीट कर मुर्गा बनाने का मामला सामने आया है। वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह है मामला
भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर निवासी बसपा नेता व पूर्व पार्षद किरण पाल का भाई मनोज उर्फ पप्पू आटा फ्लोर मिल चलाता है। आटा फ्लोर में सरकारी गल्ले का गेहूं होने की सूचना पर दो तथाकथित पत्रकार दीपावली के दिन वहां पहुंचे। जहां पूर्व पार्षद के भाई मनोज उर्फ पप्पू ने अपनी दबंगई दिखाते हुए उनके साथ बदसलूकी एवं मारपीट कर मुर्गा बनाया।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar : बुलेट पर सवार होकर निकले टिकैत, कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ
वहीं तथाकथित पत्रकारों के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन भावनपुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने आटा फ्लोर मिल के मालिक मनोज उर्फ पप्पू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक तथाकथित पत्रकार तहरीर देने के लिए भावनपुर थाने नहीं पहुंचे।
यह भी पढ़ें: UP : बिजनौर-सहारनपुर जिला कारागार में बंदी भाइयों को तिलक कर बहनों ने मांगी दुआएं, लगी रहीं लंबी कतारें
इस मामले में इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि अभी तक तथाकथित पत्रकारों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर उचित की जाएगी।