फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इन्वर्टर लगाने के विवाद में हमला कर भाई को घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव रासना निवासी लोकेश पुत्र दीपचंद के साथ इन्वर्टर को लेकर उसके छोटे भाई ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायलावस्था में पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपी भाई के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित लोकेश ने बताया कि उसने अपने रुपये से कुछ दिन पहले घर में इन्वर्टर लगवाया था। शनिवार की रात वह इन्वर्टर अपने कमरे में लगा रहा था। इसी बीच आरोपी छोटे भाई ने इन्वर्टर हटाने को लेकर उसके साथ गाली गलौज कर दी। विरोध किया तो आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। खून से लथपथ पीड़ित ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई और घायल अवस्था में थाने पहुंचा। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें