फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जीजा ने किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में करेगी पेश, किशोरी के कराएगी बयान
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में युवक पर ससुराल वालों ने 15 वर्षीय साली के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बागपत रोड क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी एक युवक ने मंगलवार रात टीपीनगर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि काफी समय पूर्व उसकी मां की मृत्यु हो गई थी। वहीं दो साल पहले उसके पिता घर छोड़कर चले गए थे। इसके बाद दोनों भाई बहन अपने जीजा के साथ उनके घर पर रह रहे थे। आरोप है की तीन दिन पहले आरोपी जीजा ने उसकी 15 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार रात आरोपी ने दोबारा से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी ने भाई को इसकी सूचना दी। बाद में पीड़िता अपने भाई के साथ टीपीनगर थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि बृहस्पतिवार को पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी। साथ ही पीड़िता के भी कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें