मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक किशोरी को खाना खिलाने के बहाने होटल में ले जाकर मौसेरे जीजा ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद किशोरी ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
शनिवार को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र सैफनगर निवासी 17 वर्षीय किशोरी 14 नवंबर को ट्यूशन पढ़ने गई थी। रास्ते में उसकी मौसी के दामाद गुफरान पुत्र एहसान निवासी सरावा जिला हापुड़ मिला। वह किशोरी को खाना खिलाने के बहाने गढ़ रोड स्थित एक होटल में ले गया।
किशोरी का आरोप है कि खाना खाने के बाद गुफरान ने किशोरी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद होटल में ही छोड़कर फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: बम का पैकेट लेकर थाने पहुंचा बंदर, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप और फिर...
किशोरी ने बताया कि थाने में शिकायत देने के बाद आरोपी ने फोन पर मुझे और बेटों को जान से मारने की धमकी दी। कार्यवाहक इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी गई थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/