संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जसड सुल्ताननगर में कुछ लोगों ने खेरुनिशा पत्नी याकूब के साथ नाली में कूड़ा डालने को लेकर मारपीट कर दी। बचाव में महिला के देवर मुस्तकीम को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। घायल अवस्था में थाने पहुंची महिला को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जाकिर पुत्र याकूब ने सररूपुर थाने पर दी तहरीर में बताया कि आरोपी अक्सर किसी ने किसी बात को लेकर उनसे झगड़ते रहते है। बृहस्पतिवार के दोपहर उसकी मां खेरुनिशा घर के बाहर गली में खड़ी थी। इसी बीच आरोपियों ने उसकी मां पर नाली में कूड़ा डालने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज कर दी। जब उसकी मां ने गाली का विरोध किया तो आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
आरोप है कि बचाव में आए उसके चाचा मुस्तकीम को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। इसके बाद शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-